टीकमगढ़ न्यू बस स्टैंड का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गड्ढे भरने और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

टीकमगढ़/धमेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ नगर के न्यू बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण कर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड में बने गड्ढों को तत्काल भरने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जब तक बस स्टैंड का स्थायी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक अस्थायी रूप से सभी गड्ढों का भराव कर आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में गड्ढों के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बस स्टैंड के स्थायी निर्माण की प्रक्रिया जारी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि न्यू बस स्टैंड के पक्के निर्माण और स्थायी विकास के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

जन सुविधा केंद्र की व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कलेक्टर ने बस स्टैंड स्थित जन सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर टेंडर जारी करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

अमृत योजना के तहत पेयजल सुविधा होगी उपलब्ध

कलेक्टर ने अमृत योजना के अंतर्गत बस स्टैंड परिसर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोरिंग कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्थायी रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका टीकमगढ़ की प्रभारी अध्यक्ष अंजली शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया, इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा, अजय दीक्षित, पीआईसी सदस्य राजीव जैन, पार्षद मुन्नालाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि महेश साहू, ध्रुव यादव सहित संबंधित अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – जंतर-मंतर पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में टीकमगढ़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

  • tikamgarh-collector-inspects-new-bus-stand-orders-road-repairs-cleanliness-and-drinking-water-facilities
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया