शिवपुरी में आकाशीय बिजली से हुई जन-धन हानि पर प्रशासन की त्वरित राहत, 24 घंटे में 13.88 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: रन्नौद तहसील के ग्राम विजयपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि और पशुहानि के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को कुल 13 लाख 88 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर घटना के 24 घंटे के भीतर राहत प्रकरण तैयार कर सहायता राशि मंजूर कर दी गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्राम विजयपुरा निवासी 16 वर्षीय जसरत आदिवासी तथा ग्राम नसीरा निवासी 12 वर्षीय अभिषेक आदिवासी की मृत्यु हो गई थी। शासन के नियमानुसार दोनों मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।प्रशासन ने पशुहानि का सर्वे पूरा कर प्रभावित पशुपालकों को भी सहायता राशि स्वीकृत की।

इसके तहत मुन्ना बघेल को 1.82 लाख रुपये, चंद्रभान पाल को 1.15 लाख रुपये, अभिषेक लोधी और सोभाराम पाल को 75-75 हजार रुपये, राकेश पाल को 57,500 रुपये, बाबू आदिवासी को 44 हजार रुपये, जबकि हरतुम लोधी और सीताराम पाल को 20-20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु के अलावा 11 दुधारू भैंस, 1 भैंसा, 5 बछड़े, 7 बकरियां और 4 बकरों की भी मौत हुई थी।

घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल सर्वे कर प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की। जिला प्रशासन के अनुसार, कुल 9 प्रभावित परिवारों को जनहानि और पशुहानि के एवज में 13.88 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान कर राहत पहुंचाई गई है।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी के TI ने स्टाम्प पेपर पर लिया आजीवन नशामुक्त और गाली-मुक्त रहने का संकल्प, बोले- उल्लंघन हुआ तो नौकरी जाने पर भी आपत्ति नहीं

 

  • shivpuri-lightning-victims-families-get-rs-13-88-lakh-relief-within-24-hours
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में