शिवपुरी के TI ने स्टाम्प पेपर पर लिया आजीवन नशामुक्त और गाली-मुक्त रहने का संकल्प, बोले- उल्लंघन हुआ तो नौकरी जाने पर भी आपत्ति नहीं

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के अजाक थाना प्रभारी (टीआई) आचार्य डॉ. रणजीत सिंह रघुवंशी ने समाज के सामने एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने 50 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर शपथपत्र जारी कर आजीवन नशामुक्त और गाली-मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया है। शपथपत्र में उन्होंने घोषणा की है कि वे जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे या व्यसन से दूर रहेंगे और किसी भी व्यक्ति के प्रति अपशब्द या गाली का प्रयोग नहीं करेंगे।

हर प्रकार के नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

23 जुलाई 2026 को जारी शपथपत्र में डॉ. रघुवंशी ने उल्लेख किया है कि वे चाय, कॉफी, बीड़ी, सिगरेट, मदिरा, मांस, मछली, अंडा सहित किसी भी प्रकार के नशे या व्यसन का सेवन नहीं करते हैं और भविष्य में भी अंतिम सांस तक इससे दूर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे किसी भी परिस्थिति में किसी व्यक्ति के लिए अपमानजनक भाषा या गाली का प्रयोग नहीं करेंगे।

उल्लंघन हुआ तो नौकरी जाने पर भी नहीं होगी आपत्ति

शपथपत्र की सबसे विशेष बात यह है कि डॉ. रघुवंशी ने इसे पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से जारी करने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि यदि भविष्य में उनकी किसी भी घोषणा का उल्लंघन सिद्ध होता है, तो पुलिस विभाग द्वारा सेवा से पृथक किए जाने पर भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

समाज के लिए दिया सकारात्मक संदेश

डॉ. रणजीत सिंह रघुवंशी का कहना है कि पुलिस अधिकारी का आचरण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होना चाहिए। उनका मानना है कि नशामुक्त, संयमित और अनुशासित जीवनशैली ही स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण का आधार है। nउनकी इस पहल की जिलेभर में चर्चा हो रही है। कई लोग इसे समाज में नशामुक्ति और सभ्य व्यवहार को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायी पहल के रूप में देख रहे हैं।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में एक साल तक 60 रुपये लीटर मिलेगा दूध, दुग्ध विक्रेता और दूधिया संघ के बीच हुआ समझौता

 

  • shivpuri-ajak-ti-ranjit-singh-raghuwanshi-takes-lifelong-no-drugs-no-abuse-oath-on-stamp-paper
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना