शिवपुरी हाईवे पर गाय बचाने के प्रयास में पलटी श्रद्धालुओं से भरी कार, 11 में से 4 घायल; दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। निहाल देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक कार अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार 11 श्रद्धालुओं में से चार लोग घायल हो गए, जबकि दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा कोलारस थाना क्षेत्र में चाइल्ड जोन स्कूल के पास हुआ। कार में सवार सभी श्रद्धालु कोलारस से निहाल देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। चालक ने गाय को बचाने के लिए कार मोड़ी, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल संदीप पुत्र मुन्ना कुशवाह (18) और बृजेश पुत्र उमेश कुशवाह (18), दोनों निवासी कोलारस, को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दीपेश पुत्र कलुआ लोधी (21) और मयंक पुत्र माधो कुशवाह (27) को भी चोटें आईं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल दीपेश लोधी ने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी श्रद्धालुओं की जान बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े –  नरवर किले से तोप चोरी मामले में बड़ी सफलता, शिवपुरी-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

 

  • shivpuri-car-overturns-while-saving-cow-four-injured-two-referred
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना