छतरपुर: किसान के खेत से पानी की मोटर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई मोटर बरामद

छतरपुर: जिले की बमनौरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत से सिंचाई की पानी की मोटर चोरी करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹25 हजार कीमत की 3 हॉर्स पावर की चोरी गई पानी की मोटर भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, थाना बमनौरा क्षेत्र के ग्राम मनकपुरा निवासी ग्यादीन यादव ने अपने खेत से सिंचाई में उपयोग होने वाली पानी की मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना बमनौरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुरागों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लखन यादव, पिता तुलसी यादव, निवासी ग्राम मनकपुरा, थाना बमनौरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से 3 हॉर्स पावर की पानी की मोटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25 हजार है, बरामद कर ली। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, सहायक उप निरीक्षक के.एल. वर्मा, प्रधान आरक्षक राममिलन तथा आरक्षक कृष्ण प्रताप सिंह, सुरेंद्र रजक, उमाशंकर और विजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  6 साल पुराने अवैध हथियार और 5 साल पुराने मारपीट मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में छतरपुर पुलिस को सफलता

 

  • bamnaura-police-arrest-motor-theft-accused-water-pump-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना