शिवपुरी में देवास पुलिस को चकमा देकर भागे तीन आरोपी, ग्रामीणों की मदद से दो दबोचे, एक की तलाश जारी

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: देवास जिले की एक विवाहिता को भगाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी रविवार को शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दोबारा पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, देवास पुलिस एक विवाहिता, उसके बच्चे और मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को ग्वालियर से देवास लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा तिराहे स्थित एक होटल पर पुलिस टीम चाय पीने के लिए रुकी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मौका पाकर तीनों आरोपी पुलिस की निगरानी से निकलकर फरार हो गए। आरोपियों के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने रिजोदा गांव और आसपास के ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाया। संयुक्त प्रयास के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को देवास पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी हाईवे पर गाय बचाने के प्रयास में पलटी श्रद्धालुओं से भरी कार, 11 में से 4 घायल; दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

 

  • shivpuri-three-accused-escape-from-dewas-police-at-deharda-trijunction-two-caught-after-village-chase-one-still-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया