संत शिरोमणि रविशंकर जी रावतपुरा सरकार का चातुर्मास व्रत संपन्न, सागर में 29 जुलाई को होगा भव्य ‘माँ राज राजेश्वरी कोटी हरिद्रा कुंकुमार्चन’ अनुष्ठान

सागर: संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी रावतपुरा सरकार का पावन चातुर्मास व्रत एवं संकल्प सागर के पंतनगर वार्ड स्थित वेदांती आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजन के बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति भाव से सहभागिता निभाई।

आश्रम परिसर में इन दिनों प्रतिदिन धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी है। सुबह 8 बजे और शाम 6 बजे सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचक शशि शेखर शास्त्री द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री मनसा पूरण बालाजी मंदिर परिसर (धर्म श्री, सागर) में ‘माँ राज राजेश्वरी कोटी हरिद्रा कुंकुमार्चन’ महाअनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ट्रस्ट के अनुसार देशभर से लगभग 1100 पंडित, गुरु भाई-बहन और स्वयंसेवक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

आयोजकों के अनुसार यह महाअनुष्ठान पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसमें सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु अपने परिवार सहित शामिल हो सकेंगे। अनुष्ठान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं से भारतीय पारंपरिक वेशभूषा धारण करने का अनुरोध किया गया है। पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता या कुर्ता-पायजामा तथा महिलाओं के लिए साड़ी या सलवार-सूट निर्धारित किया गया है। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट ने सागर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

ये भी पढ़े –  सागर में कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा के अधिकार और छात्र हितों पर हुई चर्चा

 

  • sagar-rawatpura-sarkar-chaturmas-vrat-concludes-koti-haridra-kumkumarchan-on-guru-purnima
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया