सागर में कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा के अधिकार और छात्र हितों पर हुई चर्चा

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा रविवार को राजीव गांधी भवन में मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के अधिकार, छात्र हितों और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। हायर सेकेंडरी परीक्षा की मेधावी छात्रा सृष्टि सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है और आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी भी बच्चे को इससे वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

अपने संबोधन में सृष्टि सोनी ने कहा कि हाल के छात्र आंदोलनों ने यह साबित किया है कि आज की युवा पीढ़ी अपने भविष्य और शिक्षा के अधिकारों को लेकर जागरूक है। उन्होंने छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी को सकारात्मक बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्र आंदोलन को दिए गए समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे छात्रों का मनोबल बढ़ा और उनकी मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में युवाओं की जागरूकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं और उनके हितों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्र आंदोलन के दौरान किए गए सहयोग और सेवा कार्यों की भी प्रशंसा की।

ध्वजवंदन कार्यक्रम का आयोजन जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में किया गया, जबकि संचालन द्वारका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, राकेश राय, जितेंद्र रोहण, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू सहित कांग्रेस और सेवादल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर हाल ही में दिवंगत हुए विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़े –  बीना में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: पार्षद के घर पर हमला, पिता समेत दो भाई गंभीर घायल, सागर रेफर

 

  • sagar-congress-seva-dal-flag-hoisting-program-focuses-on-education-and-student-rights
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना