शिवपुरी: अमोला पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा, बाइक भी जब्त

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले की अमोला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 41 हजार रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जुलाई को थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर ग्राम दीवट नर्सरी के पास वाहन चेकिंग की गई।

बाइक की तलाशी में मिली 60 लीटर कच्ची शराब

चेकिंग के दौरान सलैया की ओर से आ रही UP95X4628 नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर रखी प्लास्टिक की कैन से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मनीष कबूतरा निवासी जैतपुर, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश) और रिंकू कबूतरा निवासी अजेनर, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। दोनों के खिलाफ अमोला थाना में अपराध क्रमांक 172/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि सुखदेवराम भगत, प्रधान आरक्षक अर्जुन रावत सहित अमोला थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: MP Train Cancelled: मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द, 2 का रूट बदला, एक देरी से चलेगी

 

 

  • amola-police-seize-60-litre-illegal-liquor-two-arrested-shivpuri
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना