भोपाल: 28 जुलाई को CM मोहन यादव करेंगे निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

भोपाल।आदि मिश्रा|राजधानी भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन का सोमवार 28 जुलाई शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम से पहले नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विश्वास सारंग ने स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन शुरू होने से भोपाल और आसपास के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

इंदौर रूट की कई ट्रेनें अब निशातपुरा से चलेंगी

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए नए रेलवे स्टेशन की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि इंदौर की ओर जाने वाली कई ट्रेनें अब निशातपुरा रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी, जिससे मुख्य रेलवे स्टेशन पर दबाव कम होगा और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

आरओबी परियोजनाओं से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

विश्वास सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने द्वारका नगर से निशातपुरा रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और गणेश मंदिर कैंची छोला से खेड़ापति मंदिर तक प्रस्तावित आरओबी का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से ट्रैफिक जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी।

दतिया उपचुनाव और जहांगीर महल के नाम पर भी बोले मंत्री

दतिया उपचुनाव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी और आशुतोष तिवारी विधायक बनकर विधानसभा पहुंचेंगे। वहीं, जहांगीर महल का नाम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो नाम गुलामी के प्रतीक हैं, उनका परिवर्तन होना चाहिए और सरकार की भी यही मंशा है।

यह भी पढ़े: MP Train Cancelled: मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द, 2 का रूट बदला, एक देरी से चलेगी

 

  • nishatpura-railway-station-inauguration-cm-mohan-yadav-bhopal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना