भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुरू, ₹30 हजार करने की मांग

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) से इंटर्न डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

14,337 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये स्टाइपेंड करने की मांग

इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि वर्तमान में मिलने वाला ₹14,337 का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और लंबे कार्य घंटों को देखते हुए मौजूदा स्टाइपेंड पर्याप्त नहीं है।

दो इंटर्न डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे

गांधी मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉ. संकेत और डॉ. कृष्णा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के सभी एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो भूख हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है।

यह भी पढ़े: MP Train Cancelled: मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द, 2 का रूट बदला, एक देरी से चलेगी

 

  • mbbs-intern-doctors-hunger-strike-stipend-demand-bhopal-gmc
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना