NH 46 लुकवासा बायपास पर डीजल से भरा टैंकर पलटा: चालक गंभीर रूप से घायल, डीजल लेने उमड़ी भीड़

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के NH 46 स्थित लुकवासा बायपास पर सोमवार को डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा टैंकर

जानकारी के अनुसार, टैंकर NH 46 स्थित लुकवासा बायपास से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टैंकर के पलटते ही उसमें भरा डीजल सड़क किनारे फैलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: शिवपुरी: गैस कटर से ज्वेलरी दुकान का ताला काटने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

डीजल भरने के लिए उमड़ी भीड़

टैंकर से डीजल बहता देख मौके पर पहुंचे लोग डिब्बे, केन और अन्य बर्तनों में डीजल भरकर ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मैहर: भाजपा कार्यालय घेराव से पहले ही रोका गया NSUI का काफिला, बैरिकेडिंग पर पुलिस से तीखी झड़प

  • Shivpuri Lukwasa Bypass Diesel Tanker Overturns Driver Seriously Injured
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना