
राजस्व और नगर पंचायत अमले ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मोहरा में हटाया अतिक्रमण
/तहसीलदार प्रदीप भार्गव के नेतृत्व में हुई कार्यवाही
रिपोर्टर रविसेन कोलारस
कोलारस। राजस्व विभाग को कोलारस अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहरा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।मोहरा में निवासरत आधा दर्जन लोग शासकीय भूमि पर पक्का निर्माण कर रहे थे पटवारी द्वारा प्राप्त जांच के आधार पर तहसीलदार प्रदीप भार्गव, सीएमओ रमेश भार्गव,नायब तहसीलदार मनीषा मिश्रा राजस्व अमले के साथ मौका स्थल पर पहुंचे।पटवारी मनोज गुप्ता,आशीष भार्गव सहित आधा दर्जन पटवारी भी दल में मौजूद थे ।
तहसीलदार कोलारस के कुशल नेतृत्व में 1115 पर शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण/अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।
उक्त भूमि पर कैलाश पुत्र लल्लू ,लक्ष्मण पुत्र फेरन पाल भरत पुत्र आशाराम एवं ब्रजेश पुत्र नारायण लाल,द्वारा अवैध रूप से मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था। जिसे राजस्व विभाग, नगर परिषद कोलारस एवं पुलिस प्रशासन* की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्णतः ध्वस्त/हटा दिया गया।।
- राजस्व और नगर पंचायत अमले ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मोहरा में हटाया अतिक्रमण /तहसीलदार प्रदीप भार्गव के नेतृत्व में हुई कार्यवाही








