सागर से भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत, संत रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह चलेंगे कार्यक्रम

सागर।मनीष कुमार चौबे| संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को सागर से ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक सात माह चलेगा। अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया।

भाजपा जिला कार्यालय में हुई कार्यशाला

अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय, सागर में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभियान की रूपरेखा तैयार की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

संत रविदास संपूर्ण मानव समाज के संत: शैलेंद्र जैन

कार्यशाला में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि संत रविदास किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के संत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान संत रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है। विधायक ने यह भी कहा कि सागर में लगभग 101 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा संत रविदास मंदिर और स्मारक जिले के लिए गौरव की बात है।

विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान: प्रदीप लारिया

नरयावली विधायक एवं अभियान की प्रदेश टोली के सह-संयोजक प्रदीप लारिया ने कहा कि अभियान के माध्यम से संत रविदास और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के समरसता, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

सात माह तक होंगे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम

भाजपा के अनुसार, अभियान के दौरान प्रदेशभर में धार्मिक, सामाजिक और जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य समाज में समरसता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। इस दौरान अभियान की जिला टोली के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

 

 

  • sagar-bjp-samrasta-sankalp-abhiyan-guru-ravidas-650th-jayanti
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना