पिछोर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 3000 लीटर लहान नष्ट, 525 लीटर कच्ची शराब जब्त

पिछोर/ कुलदीप शर्मा: ले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पिछोर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बिरौली में दबिश देकर करीब 3000 लीटर लहान मौके पर नष्ट कर दिया, जबकि 525 लीटर हाथ भट्टी से बनी अवैध कच्ची शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹52,500 बताई गई है।

भारी मात्रा में लहान और अवैध कच्ची शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरौली में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में लहान और अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। वहीं, लगभग 3000 लीटर लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू

कार्रवाई के दौरान आरोपी टिंकू चौहान और करन सिंह चौहान पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

लगातार सख्त कार्रवाई जारी

शिवपुरी पुलिस का कहना है कि जिले में चल रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, बिक्री और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

  • pichhore-illegal-liquor-action-3000-litre-lahan-destroyed
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना