
शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के करेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। धबारा गांव निवासी राम गजेंद्र गुर्जर पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर गोलियां चला दीं। हमले में उनके पैर में दो गोलियां लगी हैं।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम गजेंद्र गुर्जर सुबह घर से दूध देने के लिए निकले थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें करेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हालत फिलहाल स्थिर
अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलते ही करेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
वैधानिक कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़े: दतिया उपचुनाव: डबरा और दतिया बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, भारी पुलिस बल तैनात
- shivpuri-karera-youth-shot-by-scorpio-borne-accused








