मलेशिया में भारतीय उच्चायोग ने वर्ल्ड कप वुडबॉल टीम का किया सम्मान

कुआलालंपुर।नफीस खान| 10वें वर्ल्ड कप वुडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भारतीय वुडबॉल टीम का मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायोग में सम्मान किया गया। इस अवसर पर टीम के कोच राजवीर सिंह दरबार सहित सभी खिलाड़ियों को आमंत्रित कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।

डिप्टी हाई कमिश्नर ने किया सम्मानित

भारतीय उच्चायोग के डिप्टी हाई कमिश्नर हितेश जे. राजपाल ने खिलाड़ियों और कोच को स्मृति-चिह्न (शील्ड) भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने पूरी भारतीय टीम के साथ स्वल्पाहार कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

भारत-मलेशिया खेल सहयोग पर जताई उम्मीद

अपने संबोधन में हितेश जे. राजपाल ने कहा कि मलेशिया के प्रधानमंत्री शीघ्र ही भारत की यात्रा करेंगे। इस दौरान खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना है।

टीम के लिए रहा गौरवपूर्ण अवसर

भारतीय वुडबॉल टीम ने इस सम्मान को गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह का सम्मान भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साह बढ़ाएगा।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • indian-woodball-team-honoured-at-indian-high-commission-in-malaysia
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना