राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भोपाल में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल।आदि मिश्रा| संसद में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर हुए विवाद की गूंज अब राजधानी भोपाल में भी सुनाई दी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस तथा राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने का लगाया आरोप

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राम मंदिर और सनातन आस्था को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि पहले राम मंदिर निर्माण का विरोध किया गया और अब चढ़ावे को लेकर लगाए गए आरोपों से करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत किया गया है।

साधु-संतों ने जताया विरोध

इस अवसर पर अनिलानंद महाराज और विश्व हिंदू परिषद के भोपाल विभाग सहमंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति और भगवान राम का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामलों में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना उचित नहीं है।

हनुमान स्वरूप विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

4 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में हनुमान स्वरूप के नृत्य से जुड़े सवाल पर बजरंग दल पदाधिकारियों ने इसे एक साजिश बताया। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े जिन लोगों पर आरोप थे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, जबकि राहुल गांधी ने संसद में भ्रम फैलाने का प्रयास किया।

 
 

 

  • vhp-bajrang-dal-protest-in-bhopal-over-ram-mandir-donation-row
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना