ऑपरेशन सुरक्षा कवच: बरखेड़ाकलां थाना क्षेत्र में जनसहयोग से लगे 12 नए सीसीटीवी कैमरे

रतलाम।नाहरू खान| जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सुरक्षा कवच” के तहत बरखेड़ाकलां थाना क्षेत्र में जनसहयोग से 12 नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों की मॉनिटरिंग सीधे थाना बरखेड़ाकलां से की जाएगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

मोरिया और बरखेड़ाकलां में लगाए गए कैमरे

ग्राम मोरिया के सरपंच पर्वत सिंह यादव ने बस स्टैंड पर 4 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनसे देवगढ़, रजला, कालाखेड़ी, छिपावरा, हरियाखेड़ा और बरखेड़ाकलां की ओर आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों की निगरानी होगी।

वहीं, बरखेड़ाकलां के सरपंच शांतिलाल पाटीदार ने 8 सीसीटीवी कैमरे अंबेडकर चौराहा, दुग्ध डेयरी, बीच बाजार गली, मेन रोड आलोट, कारगिल चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थापित कराए हैं।

थाने से होगी निगरानी

पुलिस के अनुसार, सभी कैमरों की मॉनिटरिंग थाना बरखेड़ाकलां से की जाएगी। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान, अपराधों की रोकथाम तथा घटनाओं की जांच में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

जनसहयोग से मजबूत हो रहा सुरक्षा तंत्र

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में आमजन को घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से बढ़ता सीसीटीवी नेटवर्क अपराध नियंत्रण और जांच में प्रभावी साबित हो रहा है।

पुलिस ने ग्राम मोरिया के सरपंच पर्वत सिंह यादव और बरखेड़ाकलां के सरपंच शांतिलाल पाटीदार के इस सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

 
 
  • operation-suraksha-kavach-cctv-cameras-installed-in-barkhedakalan-ratlam
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

पश्चिम बंगाल में शुरू हुई डिजिटल जनगणना: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद भरा फॉर्म

पश्चिम बंगाल में देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे