राजनगर में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा टला, स्कूल ऑटो से टकराया बिजली का तार; चार बच्चों को करंट के झटके

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पाय गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीएम राइज स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे एक ऑटो के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार वाहन से टकरा गया, जिससे ऑटो में सवार बच्चों को करंट के झटके लगे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूल जा रहे बच्चों से भरे ऑटो के संपर्क में बिजली का तार आने से चार बच्चों के हाथों में करंट के निशान आए। घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चों को उपचार के लिए राजनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाय गांव में बिजली का तार टूटने और नीचे लटकने की सूचना पहले ही बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाती तो यह घटना नहीं होती।

घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी गई। आक्रोशित लोग बिजली कार्यालय पहुंचे और संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही से मासूम बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई। इस घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में जर्जर एवं झूलते बिजली तारों की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़े – छतरपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी से कुलगुरु समेत स्टाफ परिसर में रुका

 

  • chhatarpur-rajnagar-school-auto-electric-shock-power-department-negligence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना