सागर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री और सांसद कंगना रनौत का पुतला दहन

सागर: जिला शहर महिला कांग्रेस ने रविवार को गांधी चौक (मछरयाई) पर केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विवादित बयानों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री डॉ. किरण लता सोनी ने किया। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ता पुतला दहन करने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखा और अंततः पुतला दहन कर अपना प्रदर्शन पूरा किया।

ये भी पढ़े – सागर पहुंची ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा’, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

‘रील नहीं, रियल लाइफ की जिम्मेदारी निभाएं’

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का सबसे अधिक असर देश के युवाओं और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट में है और सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है। कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब वे केवल फिल्मी कलाकार नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुनी गई सांसद हैं। इसलिए उन्हें विपक्ष और युवाओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के बजाय जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

विवादित बयानों और पेपर लीक का उठाया मुद्दा

कार्यक्रम की आयोजक डॉ. किरण लता सोनी ने कहा कि भाजपा नेताओं के हालिया बयानों से महिलाओं और युवाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कंगना रनौत की कथित ‘जेनरेशन गटर’ टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, महंगाई, खाद एवं डीजल की बढ़ती कीमतों और किसानों की समस्याओं को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही विवादित बयानों पर सार्वजनिक माफी की मांग की।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पार्षद सुरेखा राकेश राय, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, रेखा सोनी, शारदा अहिरवार, रेखा अहिरवार, गीता कुशवाहा, अर्चना कनौजिया, प्रदीप गुप्ता, शरद पुरोहित, रमाकांत यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, महेश अहिरवार, प्रशांत सोनी, रवि सोनी, गोपाल प्रजापति, गंगाराम अहिरवार, हरीश चंद सोनवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत, संपत्ति छिपाने के आरोप वाली याचिका खारिज

  • sagar-mahila-congress-protests-burns-effigies-of-union-minister-and-mp-kangana-ranaut
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल/रानू परिहार की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक…

    आगे पढ़ें
    खजवा चौराहा हिंसा मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास प्रकरण में लाठी-डंडे और रॉड बरामद

    छतरपुर: राजनगर थाना पुलिस ने खजवा चौराहा पर दो पक्षों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार