सागर में विशेष मोबाइल कोर्ट: 110 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹1.30 लाख से अधिक का समन शुल्क वसूला

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को जिला न्यायालय सागर के न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष मोबाइल कोर्ट एवं वाहन चेकिंग अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 110 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,30,700 का समन शुल्क वसूल किया गया।

यह विशेष अभियान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्रीमती नेहा बंसल, रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रीतम बंसल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहित शर्मा एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती शिखा चतुर्वेदी की उपस्थिति में तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सिविल लाइन चौराहा स्थित पम्मा साहू कॉम्प्लेक्स के सामने संचालित किया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान अनधिकृत रूप से सायरन, हूटर, लाल-नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म, वीआईपी स्टिकर और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर भी मोटरयान अधिनियम के तहत चालान किए गए।

विशेष जांच अभियान में कुल 110 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹1,30,700 का समन शुल्क वसूला गया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन या अनधिकृत उपकरण नहीं लगाने की समझाइश भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार नियमित और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था के निर्माण में सहयोग करने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

ये भी पढ़े – ओपन इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रणनीतिक प्रतिभा, विधायक ने बढ़ाया उत्साह

  • sagar-special-mobile-court-110-traffic-violators-fined-rs130700
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना