शिवपुरी में साइबर ठगी के तीन नए मामले, बिना ओटीपी और लिंक के करीब 5 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार नए तरीकों से सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में करीब 5 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि कुछ मामलों में पीड़ितों ने न तो कोई ओटीपी साझा किया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया, फिर भी उनके बैंक खातों से रकम गायब हो गई।

पहला मामला नामोनगर निवासी कारोबारी अरविंद धाकड़ का है। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से महज पांच मिनट के भीतर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2 लाख 94 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने न तो कोई ओटीपी बताया और न ही कोई ऐप डाउनलोड किया था। दूसरा मामला अग्रवाल धर्मशाला रोड निवासी हार्डवेयर व्यवसायी विकास गोयल से जुड़ा है। उनके अनुसार, एक अज्ञात कॉल रिसीव करने के बाद उनके खाते से 1 लाख 1 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हो गए। मामले में पीड़ित ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

तीसरा मामला भौंती थाना क्षेत्र का है, जहां शिवम गुप्ता के मोबाइल में अचानक अपडेट होने के बाद पूरा डेटा डिलीट हो गया। अगले दिन बैंक खाता जांचने पर पता चला कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से 97 हजार रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 2 हजार रुपये अज्ञात यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो कोई ऑनलाइन भुगतान किया और न ही किसी व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी साझा की। इसके बावजूद खाते से रकम निकल गई। तीनों मामलों में ठगी के तरीके अलग-अलग हैं, लेकिन साइबर अपराधियों ने कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन, यूपीआई आईडी, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मोबाइल में असामान्य गतिविधि दिखाई देने पर सतर्क रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

ये भी पढ़े – पिछोर: डीएड और बीएड एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी, ग्वालियर निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

 

  • shivpuri-cyber-fraud-new-methods-three-cases-five-lakh-online-scam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना