शिवपुरी में नीलकंठ महादेव मंदिर में तोड़फोड़, पार्वती प्रतिमा खंडित; नंदी और गणेश प्रतिमाएं कुएं में फेंकीं

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिनावल कला स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने मंदिर में घुसकर भगवान शिव की प्रतिमा को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद आरोपियों ने माता पार्वती की प्रतिमा को खंडित कर दिया। वहीं नंदी महाराज और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को उखाड़कर मंदिर परिसर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से प्रतिमाओं को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंचे। विहिप जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक ऋषभ सोनी, कमल परिहार, भानु चौबे और कपिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खनियाधाना थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खनियाधाना थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में साइबर ठगी के तीन नए मामले, बिना ओटीपी और लिंक के करीब 5 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

 

  • shivpuri-neelkanth-mahadev-temple-vandalism-parvati-idol-damaged-nandi-ganesh-thrown-in-well
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना