सागर में झाड़ियों में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के राजघाट रोड स्थित नए बस स्टैंड के सामने एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में रविवार को करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक की पहचान महेंद्र अहिरवार (35 वर्ष), पिता देवी अहिरवार, निवासी किशोर न्यायालय के पास की बस्ती के रूप में की है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

सिर और गले पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

फॉरेंसिक टीम और पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के सिर और गले पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल से करीब 50 फीट की दूरी पर मृतक की स्कूटी लावारिस हालत में मिली है। वहीं झाड़ियों के आसपास से शराब के क्वार्टर और पाउच भी बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि शनिवार रात यहां कुछ लोगों के बीच शराब पार्टी हुई होगी, जिसके दौरान किसी विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी मौत हो गई।

शनिवार शाम से लापता था युवक

सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मृतक महेंद्र अहिरवार शनिवार शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार को उसका शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े – सागर के सरईवन वाटरफॉल में 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था ललित

  • sagar-rajghat-road-youth-dead-body-found-murder-suspicion-civil-line-police
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना