सागर के सरईवन वाटरफॉल में 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था ललित

सागर: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सरईवन वाटरफॉल पर रविवार को पिकनिक का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दोस्तों के साथ घूमने गए 17 वर्षीय छात्र की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने छात्र का शव बरामद किया।

नहाते समय फिसला पैर, गहरे पानी में समाया छात्र

जानकारी के अनुसार, मुआरखास निवासी ललित साहू (17 वर्ष) रविवार को अपने चार दोस्तों के साथ सरईवन वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी दोस्त वाटरफॉल के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक फिसलन भरे पत्थर पर ललित का पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने ललित को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को बुलाया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। कुछ ही देर में ललित पानी में लापता हो गया।

दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने छात्र की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर महाराजपुर थाना पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ  की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने वाटरफॉल के गहरे कुंड में करीब दो घंटे तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद ललित साहू का शव पानी से बाहर निकाला गया।

12वीं कक्षा का छात्र था ललित

मृतक ललित साहू स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में कक्षा 12वीं का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सरईवन वाटरफॉल में छात्र के डूबने की सूचना मिली थी। रेस्क्यू टीम की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – सागर में मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या और हत्या के प्रयास के फरार आरोपी गिरफ्तार; ₹10 हजार का इनामी आरोपी भी पकड़ाया

 

  • sagar-saraivan-waterfall-student-drowned-death-rescue-operation-maharajpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना