टीकमगढ़ में चोरों का आतंक, एक माह में तीसरी बड़ी चोरी; बिजली विभाग कार्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर-प्रिंटर ले गए चोर

टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: जिले के बम्हौरी कलां थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। एक माह के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात सामने आई है। ताजा मामला थाना परिसर से करीब 400 मीटर दूर जतारा–मऊरानीपुर मुख्य मार्ग स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का है, जहां अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कार्यालय का सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात विद्युत मंडल कार्यालय का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। चोर कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला और चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एक माह में तीन बड़ी चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह में चोरी की तीन बड़ी वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का संतोषजनक खुलासा नहीं हो पाया है। इससे चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

बम्हौरी कलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सेमल लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त; लकड़ी तस्करों में मचा हड़कंप

 

  • tikamgarh-bamhori-kalan-electricity-office-theft-computer-printer-stolen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड/रामपाल कुशवाह की विशेष रि्पोर्ट: जिले में नए शैक्षणिक सत्र…

    आगे पढ़ें
    भिण्ड: ग्राम पंचायत सोनी का आकस्मिक निरीक्षण, सचिव-जीआरएस और सरपंच पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

    भिण्ड/मंगल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा