हरपालपुर फर्जी रजिस्ट्री कांड: सरपंच, सचिव समेत 12 आरोपियों पर एफआईआर, करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप

हरपालपुर (छतरपुर)।अमित अवस्थी| नौगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा की कृषि भूमि की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में हरपालपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री से जुड़ा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस के अनुसार, महोबा जिले के थाना अजनर क्षेत्र के ग्राम बिजौरी निवासी सरोज राजपूत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम रानीपुरा की खसरा नंबर 416 एवं 418/1/3/1/1/1 की कृषि भूमि की कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कराई गई।

आधार कार्ड में नाम बदलने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, कथित तौर पर एक अन्य महिला के आधार कार्ड में नाम बदलकर “सरोजदेवी उर्फ सुनीता” दर्ज कराया गया। इसके बाद 2 मार्च और 10 अप्रैल 2026 को उप पंजीयक कार्यालय नौगांव में तीन विक्रय पत्र निष्पादित किए गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वास्तविक भूमि स्वामिनी और रजिस्ट्री में प्रयुक्त पहचान संबंधी दस्तावेजों में पति के नाम अलग-अलग थे।

12 लोगों को बनाया गया आरोपी

पुलिस ने इस मामले में सुनीता उर्फ सरोज राजपूत, तारा राजपूत, माया देवी नायक, कमला देवी रिछारिया, अमीना खान, परवेज खान, गफूर खान, जयप्रकाश राजपूत, मुन्नालाल प्रजापति, तत्कालीन सरपंच, तत्कालीन सचिव तथा सेवा प्रदाता अशोक राजपूत को आरोपी बनाया है।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

पुलिस अब आधार कार्ड में नाम परिवर्तन से जुड़े रिकॉर्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, उप पंजीयक कार्यालय के अभिलेख, विक्रय पत्र, पहचान सत्यापन, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और गवाहों की भूमिका की जांच करेगी। अधिकारियों का कहना है कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: ऑपरेशन सुरक्षा कवच: बरखेड़ाकलां थाना क्षेत्र में जनसहयोग से लगे 12 नए सीसीटीवी कैमरे

  • harpalpur-fake-land-registry-case-fir-against-12-accused-in-ranipura
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना