
भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के 10 हजार से अधिक मतों से आगे रहने के बाद भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल
शुरुआती रुझानों के बाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों ने मिठाई बांटी। इस दौरान “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “जीतू पटवारी जिंदाबाद” और “कांग्रेस जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।
कांग्रेस ने बताया बदलाव का संकेत
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि शुरुआती रुझान जनता के परिवर्तन के जनादेश का संकेत हैं और इसका असर आने वाले राजनीतिक परिदृश्य पर भी दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि अंतिम परिणाम आने तक पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।
भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष की कोशिशों के बावजूद जनता ने कांग्रेस का समर्थन किया है। उन्होंने दावा किया कि अंतिम परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी बड़ी बढ़त से जीत दर्ज करेंगे।
यह भी पढ़े: दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर
- datia-bypoll-counting-congress-celebrates-after-early-lead-in-bhopal









