जबलपुर में टायर गोदाम में भीषण आग: एक घंटे की मशक्कत के बाद पांच दमकलों ने पाया काबू

जबलपुर/ शेख़ सिकंदर: शहर के खजरी खिरिया बायपास स्थित एक टायर गोदाम में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही पांच दमकल वाहन पहुंचे

नगर निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब 1:45 बजे टायर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। आग की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

ताला तोड़कर शुरू किया गया रेस्क्यू अभियान

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि गोदाम मोहम्मद कासिम का है। आग तेजी से फैल चुकी थी और गोदाम पर ताला लगा हुआ था। ऐसे में दमकल कर्मियों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त: वैकल्पिक विरोध स्थल की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार

 

 

  • Jabalpur-Tyre-Godown-Fire-Khajri-Khiriya-Bypass
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना