श्रावण मास में खुरई नगर पालिका सख्त, खुले में मांस-मछली बिक्री पर चेतावनी; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

खुरई/सागर (मनीष कुमार चौबे): पवित्र श्रावण मास एवं आगामी धार्मिक पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद खुरई ने नगर में स्वच्छता, कानून-व्यवस्था एवं धार्मिक भावनाओं के सम्मान को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर मांस, अंडा एवं मछली विक्रेताओं को खुले में विक्रय नहीं करने और केवल निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से उपयंत्री शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों एवं अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें शासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

निरीक्षण के दौरान सभी मांस, अंडा एवं मछली विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि संपूर्ण श्रावण मास के दौरान अपनी दुकानों को पूरी तरह ढककर रखें तथा किसी भी स्थिति में खुले में मांस, अंडा या मछली का प्रदर्शन अथवा विक्रय न करें। इसके अलावा धार्मिक स्थलों, मंदिरों और प्रमुख चौक-चौराहों के आसपास मांस विक्रय नहीं करने तथा केवल नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही दुकान संचालित करने के निर्देश दिए गए।

स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका परिषद खुरई धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए नगर की स्वच्छता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सभी संबंधित व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यापारी खुले में मांस, अंडा या मछली बेचता हुआ पाया गया अथवा नगर पालिका के निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका प्रशासन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्धारित नियमों का पालन करें और स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि यदि कहीं खुले में मांस, अंडा या मछली का विक्रय होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े – सागर में कृषि विभाग की उर्वरक-कीटनाशक दुकानों पर कार्रवाई, कमियां मिलने पर नोटिस जारी

 

  • khurai-municipality-directs-meat-egg-fish-vendors-no-open-sale-during-shravan-strict-action-warning
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला