हत्या के प्रयास और लूट के मामले में दो ₹5-5 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार, सुरखी पुलिस ने हथियार और लूटा गया सामान किया बरामद

सागर: जिले की सुरखी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो ₹5-5 हजार के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी, लूटा गया मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले में फरार और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुरखी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 की रात करीब 8 बजे फरियादी अपने टपरे पर मौजूद था। इसी दौरान मुलायम लोधी, गुड्डी खान और उनका एक साथी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। फरियादी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि मुलायम लोधी ने लोहे की कुल्हाड़ी से फरियादी के सिर, पीठ और हाथ पर कई वार किए, जबकि अन्य आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची टीना पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई।

ये भी पढ़े – श्रावण मास में खुरई नगर पालिका सख्त, खुले में मांस-मछली बिक्री पर चेतावनी; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

वारदात के बाद आरोपी फरियादी का मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए। घायल फरियादी ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में सुरखी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया था। 5 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम हीरापुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी, एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुलायम पिता प्रताप सिंह लोधी (45) और गुड्डी खान पति रसीद खान (49), दोनों निवासी ग्राम हीरापुर, थाना सुरखी, जिला सागर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक रामअवतार धाकड़, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह धुर्वे सहित सुरखी थाना पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस का कहना है कि जिले में फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – सागर BMC में सुपरवाइजर से मारपीट का आरोप, दो कर्मचारियों पर एफआईआर; धार्मिक आधार पर प्रताड़ना की शिकायत

 

  • sagar-surkhi-police-arrested-two-rewarded-accused-attempt-to-murder-loot-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना