भिंड में 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, हर शुक्रवार आमजन के बीच पहुंचेगा प्रशासन

भिंड/रामपाल सिंह कुशवाह: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत जिले में 7 अगस्त से जनसंवाद शिविरों का आयोजन शुरू होगा। कलेक्टर भिंड द्वारा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। यह अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला जनसंवाद शिविर 7 अगस्त को विकासखंड मेहगांव के गोरमी में आयोजित होगा। इसके बाद 14 अगस्त को गोहद विकासखंड के एंडोरी, 21 अगस्त को लहार विकासखंड के आलमपुर तथा 28 अगस्त को गोहद विकासखंड के मौ में जनसंवाद शिविर लगाए जाएंगे। जनसंवाद शिविरों के दौरान संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को मौके पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लें तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहभागिता करें।

अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़े लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विभागाध्यक्षों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक शुक्रवार अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करें। राज्य शासन द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान सादगी, संवेदनशीलता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहेगा।

ये भी पढ़े – भिंड में ओबीसी महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर बनी रणनीति

 

  • bhind-chief-minister-jan-vishwas-abhiyan-public-dialogue-camps-from-7-august
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना