भिंड में ओबीसी महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर बनी रणनीति

भिण्ड/रामपाल सिंह कुशवाह: स्थानीय बैंयत वाटिका में ओबीसी महासभा जिला भिंड की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह ने की। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, सामाजिक मुद्दों और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव बृजेन्द्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रदेश संयोजक प्रकाश धाकड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह के साथ राजेश सिंह कुशवाह, अरुण सिंह, सुनील वर्मा और पवन राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सदस्यता अभियान को गति देने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा संगठन की पहुंच गांव-गांव तक बढ़ाने की रणनीति पर सहमति बनी। इसके अलावा समाज के हितों, अधिकारों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और आंदोलनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह ने बैठक में शामिल सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – भिण्ड जनसुनवाई में 28 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं: अपर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

  • bhind-obc-mahasabha-district-meeting-organization-expansion-social-issues
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना