भिंड में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार के लिए कृषक जागरूकता रथ रवाना, 17 अगस्त तक गांव-गांव पहुंचकर देगा जानकारी

भिंड/रामपाल सिंह कुशवाह: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग एवं भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी ऑफ इंडिया) द्वारा जिले में कृषक जागरूकता रथ को कृषि कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता अभियान जिले के सभी विकासखंडों, तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों तक पहुंचकर किसानों को योजना की जानकारी देगा।

कृषक जागरूकता रथ 17 अगस्त 2026 तक जिलेभर में भ्रमण करेगा। इस दौरान ऑडियो संदेश, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ, बीमा प्रक्रिया, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ना और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि मौसम की अनिश्चितताओं और संभावित अल-नीनो के प्रभाव को देखते हुए अधिसूचित फसलों का समय पर बीमा अवश्य कराएं। खरीफ-2026 सीजन में अधिसूचित फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, धान और तिल के लिए किसानों को केवल दो प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा, जबकि शेष प्रीमियम राशि का वहन शासन द्वारा किया जाएगा।

उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि से पहले अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराएं।

उन्होंने बताया कि ऋणी किसानों का प्रीमियम संबंधित बैंक के माध्यम से जमा कराया जाएगा, जबकि अऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), बैंक शाखा अथवा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के बीमा प्रतिनिधि या कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – भिंड में 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, हर शुक्रवार आमजन के बीच पहुंचेगा प्रशासन

 

  • bhind-pm-fasal-bima-yojana-farmer-awareness-rath-launched-till-17-august
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना