भिंड में मछण्ड सहकारी समिति के सचिव से मारपीट, रुपये के लेनदेन के विवाद में आधा दर्जन युवकों पर मामला दर्ज

भिंड/रामपाल कुशवाह: जिले के रौन थाना क्षेत्र में मछण्ड सहकारी समिति केंद्र के सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन युवकों ने कथित तौर पर समिति सचिव के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मछण्ड सहकारी समिति के सचिव विनोद सिंह राजावत का कुछ लोगों के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान आधा दर्जन युवकों ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद विनोद सिंह राजावत सीधे रौन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – भिंड में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार के लिए कृषक जागरूकता रथ रवाना, 17 अगस्त तक गांव-गांव पहुंचकर देगा जानकारी

 

  • bhind-machhand-cooperative-society-secretary-assault-over-money-dispute-raun-police-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना