गुना में पानी की टंकी के पास फंदे पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: शहर के हड्डी मिल क्षेत्र स्थित पानी की टंकी के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – गुना में 102 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया, भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

 

  • guna-haddi-mill-water-tank-man-found-hanging-body-police-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर