गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 ग्राम स्मैक के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 3.50 लाख का मशरूका जब्त

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मृगवास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को 22.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 3.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और नशे की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, 4-5 अगस्त की रात मृगवास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान के लोधीपुरा से बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति स्मैक लेकर मृगवास होते हुए विदिशा की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौमुख रोड पर नाकाबंदी की।

कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मुवीन पुत्र कमरअली खान निवासी जामनपुर, जिला विदिशा, मुस्तकीम पुत्र अनवर खान एवं जहीर पुत्र लतीफ खान, दोनों निवासी लोधीपुरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 22.43 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है, बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त लगभग 1 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़, योगेश जाट, रामवीर रघुवंशी, राजीव रघुवंशी एवं श्यामसुंदर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  गुना के संदीपनी विद्यालय में ‘सृजन कार्यक्रम’ आयोजित, विद्यार्थियों को शिक्षा, कानून और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

 

 

  • guna-mrigwas-police-arrested-three-interstate-smack-smugglers-22-gram-ndps-act
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना