गुना में शिव महापुराण कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर, कथा पंडाल में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, भुजरिया तालाब परिसर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण-अभिषेक महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 31 जुलाई से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं।

कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य पंडित नरेंद्र दुबे (श्रीधाम वृंदावन) ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने माता पार्वती की कठोर तपस्या, भगवान शिव की अद्भुत बारात और हिमवान के महल में संपन्न हुए दिव्य विवाह का विस्तृत वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और पूरा पंडाल ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘जय शिव शंभू’ के जयघोष से गूंज उठा।

धार्मिक आयोजन के दौरान हिमाचल प्रदेश से पधारे महंत श्री सीताराम दास जी महाराज सहित अन्य संत-महात्माओं का आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। संतों ने अपने आशीर्वचनों में श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना, पार्थिव शिवलिंग पूजन और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को नियमित पूजा-अर्चना करने का संदेश दिया।

मंदिर के महंत श्री 1008 राघवेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन और भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि कथा का समापन 9 अगस्त को विशाल संत समागम एवं संतों के प्रवचनों के साथ होगा। इसके पश्चात 10 अगस्त (सोमवार) को वैदिक विधि-विधान से हवन-पूजन, पूर्णाहुति तथा विशाल महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

ये भी पढ़े –गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 ग्राम स्मैक के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 3.50 लाख का मशरूका जब्त

 

  • guna-shiv-mahapuran-katha-shiv-parvati-vivah-lakshmi-narayan-mandir-bhujariya-talab
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना