दतिया में निजी अस्पतालों की मेडिकल दुकानों की जांच: फार्मासिस्ट मिले अनुपस्थित

दतिया/ राजकुमार शर्मा: खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर दतिया में निजी अस्पतालों में संचालित दो मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दोनों दुकानों पर पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। हालांकि निरीक्षण के समय दवाइयों का क्रय विक्रय बंद पाया गया।

दो मेडिकल स्टोर्स का किया गया निरीक्षण

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल मनोज कुमार पुष्प तथा कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर औषधि निरीक्षक दतिया ने रामराजा अस्पताल में संचालित रामराजा मेडिकल स्टोर्स और लाइफलाइन अस्पताल में संचालित दीर्घायु मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया।

दवा खरीद बिक्री के रिकॉर्ड की जांच

निरीक्षण के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स के दवाइयों के क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड की जांच की गई। साथ ही ऑपरेशन के दौरान उपयोग की जाने वाली कुछ दवाओं के रिकॉर्ड तीन दिन के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

फार्मासिस्ट की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश

जांच में दोनों दुकानों पर पंजीकृत फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर संचालकों को निर्देशित किया गया कि दवाइयों का क्रय-विक्रय केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि औषधि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 

  • datia-private-hospital-medical-stores-inspection
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना