सागर के 9 सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, सत्र 2026-27 से मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

सागर।मनीष कुमार चौबे| मध्य प्रदेश के सागर जिले के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), भोपाल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से जिले के 9 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय (Agriculture Stream) शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से ग्रामीण और कृषि पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही कृषि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इन 9 विद्यालयों में शुरू होगा कृषि संकाय

डीपीआई द्वारा जारी सूची के अनुसार, कृषि संकाय की शुरुआत इन विद्यालयों में होगी:

  • शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बण्डा
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मगरधा (बण्डा)
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भानगढ़ (बीना)
  • शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घाना (केसली)
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कन्या), केसली
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खिमलासा (खुरई)
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोंगर (मालथौन)
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीपरा (राहतगढ़)
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरायठा (शाहगढ़)

पठन-पाठन की व्यवस्था के निर्देश

कृषि संकाय के संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सागर को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, आवश्यकता होने पर अतिशेष शिक्षकों का समायोजन या अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर नियमित पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।

ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस निर्णय से कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को अपने जिले में ही पढ़ाई का अवसर मिलेगा। साथ ही, उन्हें कृषि शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर करियर के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 

  • sagar-nine-government-schools-approved-for-agriculture-stream-from-2026-27
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना