शिवपुरी में जंगल से चोरी की तीन भैंसें बरामद, ग्रामीणों ने लोडिंग वाहन सहित दो संदिग्धों को पकड़ा

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के बरखाड़ी गांव में भैंस चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से जंगल से चोरी कर ले जाई जा रही तीन भैंसें बरामद कर ली गईं। ग्रामीणों ने एक लोडिंग वाहन सहित दो संदिग्धों को पकड़कर रातभर गांव में रखा और शुक्रवार सुबह पुलिस के हवाले कर दिया।

जंगल से गायब हुई थीं भैंसें

बरखाड़ी गांव निवासी फेरन कुशवाह के अनुसार, गुरुवार को उनकी मां भैंसों को चराने जंगल ले गई थीं। दोपहर बाद जब वे वापस पहुंचीं तो तीनों भैंसें गायब थीं। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र कुशवाह के मवेशियों के भी लापता होने की जानकारी मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की।

लोडिंग वाहन में मिलीं तीनों भैंसें

तलाश के दौरान टुकी गांव की नर्सरी के पास एक लोडिंग वाहन मिला, जिसमें फेरन कुशवाह की तीनों भैंसें बंधी हुई थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को पकड़ लिया।

संदिग्धों ने दी अलग-अलग जानकारी

पकड़े गए एक व्यक्ति ने अपनी पहचान दीपक जाटव निवासी नरवर के रूप में बताई। उसका कहना है कि वह लोडिंग वाहन चालक है और उसे यह जानकारी नहीं थी कि भैंसें चोरी की हैं। वहीं दूसरे संदिग्ध विनोद बघेल ने पूछताछ में टुकी गांव निवासी चुन्ना गुर्जर का नाम लिया और दावा किया कि भैंसें रिश्तेदार की बताकर ले जाने को कहा गया था। हालांकि, उसने भी चोरी की जानकारी होने से इनकार किया।

पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीणों ने दोनों संदिग्धों और लोडिंग वाहन को नरवर पुलिस के हवाले कर दिया। नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 

  • three-stolen-buffaloes-recovered-in-shivpuri-two-suspects-detained-by-police
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना