सतना में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रमों के लिए जिला संयोजक और सह संयोजक नियुक्त

सतना।राजकुमार बजाज| 14 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के जिला स्तरीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कार्यक्रमों के संचालन के लिए संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति की है।

दीपक वलेजा बने जिला संयोजक, राकेश सोनी को मिली जिम्मेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट दीपक कुमार वलेजा को जिला स्तरीय टोली का संयोजक तथा भाजपा जिला मंत्री राकेश सोनी (डोला) को सह संयोजक नियुक्त किया है।

14 अगस्त को मनाया जाएगा स्मृति दिवस

भाजपा ने कहा कि 14 अगस्त 1947 के भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने का दर्द झेला था। विभाजन की उस त्रासदी में प्रभावित परिवारों और बलिदानियों की स्मृति को सम्मान देने तथा नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।

गरिमामय आयोजन की तैयारी

पार्टी ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में गरिमामय और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के संघर्ष को याद रखा जा सके।

यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 

 

  • satna-bjp-appoints-coordinators-for-vibhajan-vibhishika-smriti-diwas-programs
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना