पीडब्ल्यूडी के पूर्व एसडीओ का WhatsApp हैक: ठेकेदार से 1.30 लाख की साइबर ठगी

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: पोहरी में साइबर ठगों ने पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त एसडीओ हरिवल्लभ वर्मा का WhatsApp अकाउंट हैक कर उनके परिचित ठेकेदार से 1 लाख 30 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने WhatsApp पर नेटवर्क समस्या और UPI बंद होने का बहाना बनाकर QR कोड भेजा और रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिचित के WhatsApp से आया मैसेज

पोहरी की अंसारी कॉलोनी निवासी ठेकेदार उदय सिंह धाकड़ ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई 2026 को उनके मोबाइल पर हरिवल्लभ वर्मा के नाम से WhatsApp संदेश आया था। संदेश में नेटवर्क की समस्या और UPI बंद होने की बात कही गई। इसके बाद एक QR कोड भेजकर तत्काल 1 लाख रुपये भेजने का अनुरोध किया गया।

हरिवल्लभ वर्मा को परिचित होने के कारण उदय सिंह ने संदेश पर भरोसा कर अपने PhonePe खाते से पहले 40 हजार, फिर 30 हजार और इसके बाद 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

दूसरे नंबर पर भी कराया 30 हजार ट्रांसफर

कुछ देर बाद ठेकेदार से फिर 30 हजार रुपये भेजने को कहा गया। इस बार QR कोड की लिमिट खत्म होने की बात कही गई। इसके बाद 7633065461 नंबर पर, जिस पर ‘गोलू कुमार’ नाम प्रदर्शित हो रहा था, दूसरे बैंक खाते से 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

बाद में परिचितों से जानकारी मिली कि हरिवल्लभ वर्मा का WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है और उनके नाम से ठेकेदारों एवं अन्य परिचितों को पैसे भेजने के संदेश किए जा रहे हैं। तब तक उदय सिंह दोनों बैंक खातों से कुल 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुके थे।

साइबर सेल के बाद पोहरी थाने में शिकायत

ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ठेकेदार ने तत्काल साइबर सेल शिवपुरी को सूचना दी और इसके बाद पोहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

एक माह पहले सेवानिवृत्त हुए हैं पूर्व एसडीओ

जांच के दौरान सामने आया कि हरिवल्लभ वर्मा करीब एक माह पहले पीडब्ल्यूडी विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। विभाग की ओर से भी उनके WhatsApp अकाउंट के हैक होने की पुष्टि की गई है। पुलिस मामले में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: मानवाधिकार सुरक्षा संगठन में नई नियुक्तियां: एजाजुद्दीन शेख व महेश जैन बोहरा को मिली जिम्मेदारी

 
  • pwd-retired-sdo-whatsapp-hacked-contractor-cheated-of-1-30-lakh
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना