भिंड में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत पंचायतों का निरीक्षण, शिक्षा और योजनाओं पर जोर

भिंड।मंगल सिंह कुमार| मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरसिंह चौहान ने ग्राम पंचायत सुनारपुरा, परोसा और प्रतापपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पंचायत स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों को अभिलेख अपडेट रखने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

स्कूल और आंगनवाड़ियों का किया निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का विशेष निरीक्षण किया। स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर उन्होंने चिंता जताई और अभिभावकों की बैठक आयोजित कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही शेष बच्चों की अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

मध्याह्न भोजन और स्वच्छता पर दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन व्यवस्था भी देखी गई। सीईओ ने निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छता के साथ भोजन उपलब्ध कराया जाए। स्कूलों में पर्याप्त रोशनी और बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

नल-जल योजना और पंचायत रिकॉर्ड की समीक्षा

सीईओ ने ग्रामों में नल-जल योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को सही और अपडेट रखने को कहा गया।

करों की वसूली पर भी दिया जोर

वीरसिंह चौहान ने ग्राम पंचायतों को संपत्ति कर, जलकर, विद्युत कर और स्वच्छता कर समय पर जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर करों की वसूली से पंचायतों को विकास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 
 

 

  • bhind-mukhyamantri-jan-vishwas-abhiyan-panchayat-inspection-education-schemes
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना