भिण्ड में स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, डीएलसीसी बैठक से पहले स्वीकृत ऋण बांटने के निर्देश

भिण्ड।मंगल सिंह कुमार| कलेक्टर की अध्यक्षता में विभिन्न स्वरोजगार और रोजगारोन्मुखी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, पीएमएफएमई सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों और बैंकों को स्वीकृत प्रकरणों के जल्द वितरण के निर्देश दिए।

12 अगस्त की डीएलसीसी बैठक से पहले वितरण के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 12 अगस्त को होने वाली जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक से पहले सभी स्वीकृत प्रकरणों में बैंकों द्वारा अनिवार्य रूप से राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को लंबित मामलों की समीक्षा कर समयसीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिक आवेदन कराएं

बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, वार्षिक साख योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति पर चर्चा हुई।

इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, पीएमएफएमई, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण, संत रविदास स्वरोजगार और डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आवेदन भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए विभाग और बैंक आपसी समन्वय के साथ काम करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, एलडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: भिंड में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत पंचायतों का निरीक्षण, शिक्षा और योजनाओं पर जोर

  • bhind-collector-reviews-self-employment-schemes-orders-loan-disbursement-before-dlcc-meeting
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना