दतिया में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपन्न, भांडेर की टीम रही प्रथम

दतिया।राजकुमार शर्मा| मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पर्यटन आधारित क्विज से विद्यार्थियों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी मिलती है।

47 टीमों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

क्विज प्रतियोगिता में जिले की 47 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में तीन छात्र-छात्राएं शामिल थे। प्रतियोगिता के पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली छह टीमों का चयन मल्टीमीडिया क्विज के लिए किया गया।

भांडेर की टीम ने हासिल किया पहला स्थान

मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट उमावि भांडेर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रास जेबी पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि शासकीय उत्कृष्ट उमावि सेवढ़ा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पर्यटन स्थलों की जानकारी बढ़ाना रहा उद्देश्य

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन के साथ प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है। पर्यटन पर केंद्रित क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

आयोजन समिति के सदस्य मनोज द्विवेदी ने प्रतियोगिता के उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी। क्विज का संचालन क्विज मास्टर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अपर कलेक्टर भूपेंद्र सिंह कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी विधा मिश्रा, पर्यटन विभाग के ओपी पाठक, तहसीलदार संजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मूल्यांकन और स्कोरिंग में पंकज खरे, उदित बुधौलिया, राजकुमार दांगी, शैलेश खरे, नवीन सेन और आकांक्षा कटारिया ने सहयोग किया। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी विधा मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

  • datia-district-tourism-quiz-competition-results-bhander-school-team-wins-first-place
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना