शिवपुरी: खनियाधाना में जनविश्वास शिविर, 12 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत खनियाधाना जनपद पंचायत में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पांच बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सामाजिक न्याय विभाग की ओर से आठ हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत छह मृतक श्रमिकों के परिजनों को कुल 12 लाख रुपये की सहायता राशि के पत्र सौंपे गए।

मंदिर की बाउंड्रीवॉल का विवाद मौके पर सुलझाया

शिविर के दौरान मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद भी सामने आया। कलेक्टर अर्पित वर्मा और विधायक प्रीतम लोधी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से चर्चा की। बातचीत के बाद विवाद का समाधान कराया गया। अधिकारियों को शेष शिकायतों पर समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

 

  • khaniyadhana-jan-vishwas-camp-12-lakh-assistance-distributed-shivpuri
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर ट्रैक पर बंद हुआ लोडेड ट्रक, QRF जवानों ने धक्का देकर हटाया, टली संभावित बड़ी दुर्घटना

सागर: मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने अपनी तत्परता, साहस,…

आगे पढ़ें
छतरपुर ब्रेकिंग: चंद्रनगर में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत

छतरपुर: जिले के चंद्रनगर बस स्टैंड पर बारिश के दौरान…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?