सड़क पर धान रोपकर अनोखा विरोध, प्रशासन के आश्वासन पर टूटा आमरण अनशन

अरविंद तिवारी| रीवा जिले के त्योंथर में घुसरूम से नौवस्ता तक सड़क निर्माण, जर्जर विद्युत केबल बदलने और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रकाश तिवारी ग्रामीणों के साथ तीन दिन तक आमरण अनशन पर बैठे। प्रशासन के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। तीसरे दिन एसडीएम राकेश चौरसिया और जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण बांसोड मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया।

तस्वीरें त्योंथर क्षेत्र के घुसरूम-नौवस्ता मार्ग की हैं। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की बदहाली और जर्जर विद्युत केबल से परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू किया था।

आंदोलन के दौरान जब प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने दावा किया कि घुसरूम से नौवस्ता तक सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बदहाल मार्ग के कारण बारिश के दौरान आवागमन और मुश्किल हो जाता है।

आमरण अनशन के तीसरे दिन एसडीएम राकेश चौरसिया और जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण बांसोड मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और आंदोलनकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

इसके बाद जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रकाश तिवारी ने ग्रामीणों की सहमति से आमरण अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

  • tyonthar-rewa-paddy-planting-protest-road-construction-fast-ends-after-assurance
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना