फरियादी पर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया जिले के उनाव थाना पुलिस ने फरियादी पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

जान से मारने की नीयत से किया था हमला

पुलिस के अनुसार, ग्राम सेरसा निवासी लवकुश गुर्जर ने 29 जुलाई 2026 को थाना उनाव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे उसके भाई कोकसिंह गुर्जर और भांजे आयुष गुर्जर को गांव के कृष्णा उर्फ डेनी गुर्जर, सुरेंद्र उर्फ बबलू गुर्जर, नरेंद्र उर्फ लालू गुर्जर और अरुण गुर्जर ने गाली-गलौज की।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना उनाव में अपराध क्रमांक 140/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फरार आरोपी नरेंद्र गुर्जर गिरफ्तार

मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेंद्र उर्फ लालू गुर्जर पुत्र मेहताब सिंह गुर्जर, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम सेरसा, थाना उनाव को पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की है।

मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उनाव उनि. यतेंद्र भदौरिया के साथ रामनिवास गुर्जर, दीपांशु साहू, मोहित शर्मा और अनूप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

 
 
  • datia-unao-police-arrested-absconding-accused-in-deadly-attack-case
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना